राजकुमार के प्रयास ओर ईमानदारी के कायल हुए प्रतीक

आज सलैया बागडोना निवासी प्रतीक सोनी अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी आया था और जाते समय उसका वालेट (पर्स) गुम हो गया इसके बाद वह बहुत व्यथित और व्याकुल होकर महाविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालय के रास्ते भर अपने पर्स को ढूंढ रहा था बाद में उसकी जानकारी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमन्त निरापुरे को दी गई जिन्होंने पर्स गुम होने की सूचना महाविद्यालय के सभी ग्रुपों में प्रसारित कर ढूंढने हेतू प्रयास करने का सभी छात्र एवं महाविद्यालय स्टाफ से आग्रह किया और इसके पश्चात महाविद्यालय के कर्मचारी श्री राजकुमार महाविद्यालय आते समय रास्ते में प्रत्येक व्यक्ति से पर्स के बारे में पूछताछ करते हुए महाविद्यालय करीब 5:00 बजे आ रहे थे आ रहे थे तभी महाविद्यालय के करीब रास्ते में उन्हें पत्तों की आड़ में कुछ दिखाई दी जिसे उन्होंने उठाकर देखा तो वह पर्स था बाद में उन्होंने इसकी सूचना राष्ट्रीय योजना अधिकारी प्रो निरापुरे को दी और निरापुरे जी द्वारा प्रतीक को फोनकर महाविद्यालय जाकर श्री राजकुमार से पर्स प्राप्त करने को कहा इसके बाद प्रतीक द्वारा महाविद्यालय पहुंचकर श्री राजकुमार से अपना पर्स प्राप्त किया और और भाव विभोर होकर उन्हें उनकी ईमानदारी और प्रयासों के लिए नमन किया , कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और बताया कि आपके जैसे ईमानदार लोगों की वजह से ही दुनिया सच्चाई कायम है और कहा की पर्स में पैसे तो ज्यादा नही थे लेकिन पर्स में एटीएम कार्ड आधार कार्ड वोटर आईडी ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे जिनके गुम हो जाने पर मुझे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है तब उन्हें पुनः बनवाने में मेरा बहुत अधिक समय व पैसा जाया करना पड़ता था ,गुमा पर्स प्राप्त करने में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो निरापुरे सराहनीय प्रयास एवं श्री राजकुमार कहार की ईमानदारी एवम महाविद्यालय परिवार के प्रयास के लिए प्रतीक सोनी द्वारा अपनी कृतज्ञता व्यक्त की एवं आभार जताया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.