मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत 18 श्रद्धालु रामेश्वरम के लिए हुए रवाना

 

सारनी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत शुक्रवार 27 जनवरी 2023 को 18 श्रद्धालु रामेश्वरम तीर्थ के लिए रवाना हुए। यात्रियों को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार सभापति भीम बहादुर थापा, पार्षद अनिता बेलवंशी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने सम्मानित कर विदा किया।

योजना शाखा के रामराज यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए थे। इनमें से 18 श्रद्धालुओं का चयन रामेश्वरम तीर्थ के लिए किया गया। यात्रा 27 जनवरी से बैतूल रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। समापन 1 फरवरी को होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत कई बुजुर्गों का तीर्थ दर्शन का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने सारनी नगर पालिका क्षेत्र से तीर्थ दर्शन पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी अतिथियों ने यात्रियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपयंत्री रविंद्र वराठे, बबलू नरें मनीष घोटे, महेश शर्मा, चंद्रमणी सोनी, सुनील पाटिल, मुरारी यादव, संतोष घोटे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। तीर्थ यात्रा पर जाने वालों में रमेश रामदयाल, अंतुराम माधव, पारनी बाई अंतुराम, भरतलाल मालवीय, देवद मालवीय, सुशीला मालवीय, प्रेमनारायण सूर्यवंशी, भरत यादव, शांति फूलचंद, नंदनी मनोज, ढोढिया कुंजीलाला, परिमल अभिलाषा, सेवंती भुमरकर, मैना कवडकर, गीता कवड़कर, सयाबाई जगन एवं पवन उपराले के नाम शामिल है।