रोज भगवान को पूजने वाले समूह ने आज पूजा शहीदों को

नगर के प्रभात फेरी ग्रुप ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर जाकर क्षेत्र के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की अखंडता और खुशहाली के लिए प्रार्थना की । उल्लेखनीय है कि 1 वर्ष से अधिक समय से नगर में प्रतिदिन सुबह विभिन्न मार्गो से ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए और मंदिर की घंटी बजाते हुए नगर वासियों की सुख समृद्धि की कामना के साथ प्रभात फेरी निकाली जाती है । ठंड बारिश और गर्मी के मौसम इन श्रद्धालुओं के हौसले को डिगा नहीं पाता और प्रतिदिन यह प्रभात फेरी नगर के विभिन्न रास्तों से निकालकर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की जाती है । कई लोगों ने तो अब मॉर्निंग वॉक करना छोड़ कर प्रभात फेरी मैं कीर्तन करने को अपना लिया है जिससे सुबह-सुबह स्वास्थ्य के लिए घूमना भी हो जाता है और प्रभु का नाम का भी सुमरन हो जाता है। आजादी के 74 वें गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी समूह द्वारा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.