गायत्री परिवार ‌की विकास खंड स्तरीय विचार गोष्ठी हुई

रानीपुर। गायत्री परिवार की ब्लॉक समन्वय समिति की मासिक विचार गोष्ठी का आयोजन गुरुवार सायं 5 बजे गायत्री प्रज्ञा पीठ रानीपुर में आयोजित की गई ।विचार गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक समन्वयक सुनील कुमार वर्मा , जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे,व डॉ लक्ष्मीनारायण मालवीय की उपस्थिति में आयोजित की गई। विकास खंड सचिव मधु यादव द्वारा 2023 की कार्य योजना पढ़ कर सबको अवगत कराई । श्री पारखे द्वारा वार्षिक कार्ययोजना की विधि वत जानकारी दी व योजना ‌बनाकर पूरा करने की प्रेरणा दी।
विकासखंड मे विगत दिनों में हुए 24.एव 51 कुडीय गायज्ञी महायज्ञ की समीक्षा की । ब्लॉक सह समन्वयक श्री मनोज पाटनकर द्वारा बाल संस्कार शाला की जानकारी दी‌ व सभी ब्लाक समिति के जवाबदार कार्यकत्र्ताओं से आग्रह किया कि एक वर्ष कि कार्य योजना को पूरा करने में सहयोग करे ।गोष्ठी मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सुनील शर्मा ,दिलीप डांगे ,। गणेश सोनी , गंगाराम पांडे, सजु यादव, हसाराम यादव़,
ंं रामपाल यादव उपस्थित थे ।
ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा ने बताया कि ग्राम छुरी में 21 व 22 जनवरी को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.