Betul : रानीपुर।बाकुड के जंगल में हुआ अनुभूति कार्यक्रम बच्चों ने देखे जंगली जानवरों के पग मार्क व जुटाई वन औषधियों की जानकारी

रानीपुर। उत्तर वन मंडल अधिकारी के नेतृत्व में रानीपुर के वन परीक्षेत्र के बाकुड वन क्षेत्रों में निवासरत स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वन्य प्राणी संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर वन मंडल की वन परिक्षेत्र रानीपुर के बाकुड़ में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी रानीपुर शरदेंदु नायकऔर मास्टर ट्रेनर रिटायर्ड एसडीओ घहवाड़े की मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस अनुभूति कैंप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुवाड़ी और शासकीय हाई स्कूल रानीपुर के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को मप्र ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा निर्धारित रूपरेखा अनुसार सम्पन्न किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी रानीपुर रेंजर शरेददु नायक द्वारा जानकारी दी गई कि स्कूली बच्चों को नेचर ट्रेल पर भ्रमण करवाया गया। वन भ्रमण के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों और उनके महत्व एवं वन औषधियों उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को वन्य जीव संरक्षण के बारे में रोचक जानकारी दी गई। जिसमें वन्य जीवों के पगमार्क की पहचान करना,एन्युअल रिंग के माध्यम से वृक्षों की आयु की गणना करने की जानकारी भी दी गई। बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का मौजूद अधिकारियों ने विस्तार से समझते हुए जवाब दिए। नेचर ट्रेल के बाद विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया। चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी बच्चों ने भाग लिया जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वनकर्मियों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं वन संरक्षण की शपथ ली गई। कार्यक्रम में परिक्षेत्र सहायक रानीपुर श्री धनराज सोनारे परिक्षेत्र सहायक बाकुड़ श्री हवाल सिंह कासदे एवं परिक्षेत्र रानीपुर का मैदानी अमला कैलाश बारस्कर , पंकज सातनकर , हंसा राम चौधरी , सुधाकर बेले , मनीलाल भारती , रितेश इवने , सुनंदा टेकाम विशाल कवड़कर , यशवंत घोराले एवं विद्यालयों के शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.