कल सोमवार को घोड़ाडोंगरी में होगा रक्तदान शिविर

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में 9 जनवरी 2022 को विद्यार्थी परिषद नगर घोड़ाडोंगरी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सतपुड़ा स्कूल घोड़ाडोंगरी मे किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री जतिन प्रजापति ने बताया कि रक्तदान महादान की थीम पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है साथ ही यह आग्रह किया कि नगर के युवक बड़ी संख्या में आकर रक्तदान करें। रक्तदान शिविर 11:00 बजे से आरंभ होकर देर शाम तक चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.