प्रभारी मंत्री से शाहपुर चोपना मार्ग पर पुनः डामरीकरण और डुल्हारा तवा नदी पर पुल के जल्द निर्माण की मांग , बीजेपी प्रदेश मंत्री दीपक उइके और बीजेपी जिला महामंत्री राधेश्याम उइके ने समस्याओं से मंत्री को करवाया अवगत
शाहपुर -/ शुक्रवार जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री एवम बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाहपुर में भाजपा नेताओ एवम कार्यकर्ताओ से चर्चा की इस दौरान घोड़ाडोंगरी विधानसभा की अनेकों जनहितकारी कार्यो के बारे में भाजपा नेताओं ने उन्हें अवगत करवाया
भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके और मोर्चा के जिला महामंत्री आदिवासी नेता राधेश्याम उइके ने प्रभारी मंत्री श्री परमार को चोपना शाहपुर मुख्य मार्ग की जर्जर हो चुकी सड़क के बारे में अवगत करवाया और मंत्री जी से इस मार्ग को पुनः निर्माण की मांग की साथ ही तवा नदी में ग्राम डुल्हारा सिवनपाट तवा नदी में बन रहे पुल को जल्द से जल्द निर्माण की माग की दीपक उइके ने मंत्री जी को अवगत करवाते हुए कहा कि तवा नदी मे पुल निर्माण पूर्ण नही होने से सैकड़ो लोग का बारिश के दिनों में मुख्य धारा से सम्पर्क टूट जाता है जिससे अनेकों लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है
प्रभारी मंत्री श्री परमार ने दोनों आदिवासी नेताओ की बात गम्भीरता से सुन जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है







