प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी रानीपुर हाईस्कूल को हायर सेकंडरी में उन्नयन करने की माँग

 जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका डॉ.भगवानदास सिनोटिया ने घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो के नेतृत्व में शुक्रवार शाहपुर पहुंचे जिला बैतूल के प्रभारी मंत्री एवं स्कुल शिक्षा मंत्री माननीय इन्दरसिंह परमार को रानीपूर हाईस्कूल का हायर सेकंडरी में उन्नयन करने की मांग रखी,गौरतलब है कि 10-12 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुए रानीपुर हाईस्कूल का आज दिनांक तक हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन नहीं हो पाया है,जिसके के कारण रानीपुर सहित दर्जनों गांव हिरावाड़ी,मयावानी,कुहीं,लोहारढांना,जांगडा,सीताकामथ,चारगांव,अनकावाडी,नांद,खोकरा,आमंढाना इत्यादि गांव के छात्र-छात्राओं को हाइवे मार्ग से साईकिल,बस व अन्य साधनों से 8-10 किमी दूर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कुल जुवाडी जाना होता है,क्षेत्र में एकमात्र हायर सेकंडरी स्कूल होने से जहां पहले से ही छात्र संख्या अधिक है,साथही अभिभावको,पालकोमें हाईवे पर अत्याधिक आवागमन होने से आये दिन दुर्घटना का भय बना रहता है,बस में भीड़ अधिक रहती है l
ग्राम हिरावाड़ी के अभिभावक राजेश सिनोटिया,कुहीं से मुकेश झल्लारे,रानीपुर से प्रकाश सराठे,मयावानी से दिनेश ने बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल के अभाव के कारण बेटा-बेटी को हाइवे द्वारा साइकिल से जुवाडीं स्कुल जाना होता है,जिसके कारण मन मे हमेशा दुर्घटना भय बना रहता है l
अतः माननीय मंत्रीजी से निवेदन है कि हाईस्कूल रानीपुर का अतिशीघ्र हायर सेकंडरी में उन्नयन करने की कृपा करे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.