रामटेक पहाड़ी पर संपन्न हुआ मेला माँ माचना के कलश का किया पूजन

 बैतूल जिले की बड़ी एवं लंबी नदी माचना जिसका उद्गम स्थल हसलपुर तहसील आमला में स्थित है जिसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व भी है यह मेला प्रतिवर्ष 4 दिसंबर से प्रारंभ होता है तीन दिवस का मेला रहता है,आज दिनांक तारीख 6/12 /2022 को ग्राम में भव्य मेले का आयोजन भी हुआ टीम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सामाजिक संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में सुजलाम जल महोत्सव कलश यात्रा 2022 के अंतर्गत मां माचना नदी के जलयुक्त कलश का पूजन उक्त मेले में किया गया मंदिर क्षेत्र की परिक्रमा की गई परिक्रमा की गई भारत माता के जयकारे लगाए गए मेले में आए सभी श्रद्धालु भक्तों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया
रामटेक का क्षेत्रीय मेला (जत्रा) इतना बड़ा था की जिसमें पूरे जिले भर से व्यापारी लोग अपनी दुकान लेकर आए मेले की भव्यता देखते ही बनती थी कोई घर के सजावटी सामान लेकर आया कोई मानव श्रृंगार की दुकान लेकर तो कोई गर्म वस्त्र,कंबल,मनिहारी,खिलौने,मीठे पकवान,फल संतरे केले अनार, युवाओं के लिए मनमोहक सामग्री से भरे इस मेले में श्रद्धालु भक्तों द्वारा खरीदी की गई पूरे मेला जत्रा घूमने के बाद आपन माचना मैया को प्रणाम किया

इस अवसर पर श्री अरविंद माथनकर,धनीराम गड़े कर,विनोद बनखेडे,नितेश साहू,निलेश बर्थडे,उमेश अतुलकर,प्रकाश झरबड़े,हरि मोहबे,कमलेश यादव विक्रम बेले जितेंद्र बेले विजय पंवार,सनील नागले,विजेश चौहानआदि श्रद्धालु भक्तों ने मेला में अपनी सहभागिता दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.