rakt daan : रक्त दान करें एड्स की जांच स्वत: हो जाएगी-नितिन मेहतो अध्यक्ष जनभागीदारी समिति

 

*विश्व एड्स दिवस पर महाविद्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन*

शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में गुरुवार को आइक्यूएसी एवं साथिया वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर एमडी वाघमारे ने युवा पीढ़ी को एड्स के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में 65 बार रक्तदान कर चुके नवीन जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन मेहतो ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करें साथ में 05 तरह की आवश्यक जांचों में एचआईवी की भी जांच स्वत: ही हो जाएगी। इसमें आपका भी भला है और समाज का भी। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर से डॉ. राजेंद्र टांडेकर, डॉट्स एसटीएलएस, टीबी कार्यक्रम, जिला चिकित्सालय बैतूल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में हर 3 मिनट में 2 लोगों की मृत्यु टीबी एवं एड्स से हो रही है इसलिए विशेषकर युवा पीढ़ी को जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों के एचआईवी व एड्स संबंधी प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम को डॉ. प्रणय नायक ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं जिला समन्वयक साथिया वेलफेयर सोसायटी जितेंद्र प्रजापति द्वारा भी संबोधित किया गया। अंत में अतिथियों द्वारा परिसर में जामुन के पौधे का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भूमिका व अतिथि परिचय आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. शीतल चौधरी, मंच संचालन प्रो. ज्योति वर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सचिन कुमार नागले द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय बाणकर,डॉ. देवेंद्र कुमार रोडगे, प्रो. राकेश हनोते, प्रो. अजाबराव इवने, डॉ.ओम झा, डॉ. पवन सिजोरिया, डॉ. नितेश पाल, डॉ मीनाक्षी ठाकुर, डॉ. सुभाष वर्मा, प्रो. राजेंद्र ठाकुर, प्रो. अल्केश सोनारे सहित लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.