आज भव्य कलश यात्रा
घोड़ाडोंगरी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ आज विशाल जल कलश यात्रा से होगा ।
घोड़ाडोंगरी । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग मार्गदर्शन में 24 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ व श्रीमद् भागवत प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ आज भव्य जल कलश यात्रा से होगा।
जल कलश यात्रा में 108 भव्य कलशो की यात्रा निकाली जाएंगी । जल कलश यात्रा का शुभारम्भ सतपुडा मैदान से होगा जो पुरे नगर मे भ्रमण करेंगी। जल कलश यात्रा के साथ सद ग्रंथ साहित्य की यात्रा निकाली जाएगी।
आयोजन समिति के सुनील वर्मा , रवि शंकर पारखे,महेश अग्रवाल,
डॉ मनोज पाटणकर, सुनील शर्मा, , खेमू पवार, सुनील शर्मा ,मधु यादव , ने जल कलश यात्रा में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है ।
ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से गायत्री महायज्ञ होगा दोपहर 2:30 बजे से श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा होगी जिसमें आप सभी से पधारने का अनुरोध किया है।