जनभागीदारी समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया पदभार ग्रहण
शासकीय महाविद्यालय घोडाडोगरी में जनभागीदारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया गया, मध्यप्रदेश शासन ,उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन के पत्र अनुसार नगर के सम्मानीय श्री दीपक जैन को जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था इसी तारतम्य में उनके मनोनयन के पश्चात महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम कराया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री दीपक जैन सहित समस्त विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर गई उसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया ने महाविद्यालय का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, बाद में नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष श्री दीपक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी जब भी आवश्यकता होगी मैं शासन प्रशासन के बीच में आपको हर संभव मदद दिलाने की अपने स्तर पर कोशिश करूंगा उन्होंने खासकर छात्रों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण
मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी, समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष श्री नंद कुमार उइके ,उपाध्यक्ष श्री सोनू खनूजा, विशिष्ट अतिथि श्री तोषण गावंडे अध्यक्ष व्यापारी संघ, विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण राव खातरकर एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.साहेबराव झरबडे ने किया तथा आगन्तुक अतिथियो का आभार प्रदर्शन प्रो. हेमन्त निरापुरे द्वारा किया गया, कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l