कलार समाज ने मनाई अपने आराध्य की जयंती, उत्सव की रही धूम

घोड़ाडोंगरी के युवा कलचुरी कलार समाज द्वारा आज भगवान सहस्त्रबाहु के जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाया गया युवा कलचुरी कलार समाज के तत्वधान भगवान विष्णु के अवतार कीर्तिवीर् सहस्त्रबाहु जन्म उत्सव का कार्यक्रम मालवीय भवन घोड़ाडोंगरी में रखा गया जिसमें सुबह 11:00 बजे से सहस्त्रबाहु का पूजन अर्चन व हवन कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे तक चला जिसके उपरांत घोड़ाडोंगरी कलचुरी कलार समाज के सभी युवा बुजुर्ग वह महिलाओं द्वारा सहस्त्रबाहु भगवान की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय सामाजिक बंधु के
अलावा बैतूल जिले से सामाजिक जिला पदाधिकारी व अन्य क्षेत्रों से युवा कलचुरी कलार समाज के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई बैतूल जिला युवा कलचुरी कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य सहित जिला सचिव निर्देश मदरेले सहित नवनीत मालवीय पाढर के युवा कलचुरी कलार समाज अध्यक्ष सुनील राय ,सारणी के युवा अध्यक्ष विजय मालवीय , सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने व पुरुषों ने अपनी उपस्थिति बड़ी ही शालीनता
और सांस्कृतिक वेशभूषा लाल रंग की साड़ी में महिलाओं ने व पुरुषों ने सफेद कुर्ते पजामे में शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गो निकाली गई जहां अन्य दूसरे समाज के लोगों ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया व अल्पाहार वितरण किया दूसरी समाज के लोगों ने कलचुरी कलार समाज कि इस शोभायात्रा में जगह-जगह फटाके छोड़कर भी स्वागत किया शोभा यात्रा का समापन मालवीय भवन में भगवान सहस्त्रबाहु की आरती कर कर किया गया जिसके बाद सामाजिक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने-अपने उद्बोधन जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने समाज में हो रही कुप्रथा को समाप्त करने का विचार भी मंच से सामाजिक बंधुओं के सामने रखा
वहीं जिले से पधारे पदाधिकारी नवनीत मालवीय ने सामाजिक बंधुओं को आयोजन मनाने के लिए बधाइयां दी नवनीत मालवीय ने बताया कि किस तरह कलार समाज का गौरव ग्रंथों में वर्णित है हमें भी हमारे पूर्वजों द्वारा मिली इस धरोहर को आगे ले जाने के बाद भी जिला पदाधिकारियों ने मंच से सभी के बीच रखी अन्य अतिथियों के उद्बोधन के बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जिसमें पीहू मालवीय द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया वही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां भी दी कुछ बच्चों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की जीवनी भी सुनाई गई जिसके बाद सभी सामाजिक बंधुओं का उद्बोधन का कार्यक्रम
संपन्न हुआ वही कलचुरी कलार समाज के जिला पदाधिकारियों द्वारा जिले में भी अन्य जगह इसी तरह जन्म उत्सव मनाए जाने की बात भी समाज के सामने रखी कार्यक्रम समापन के बाद सामाजिक बंधुओं का भोजन प्रसादी कार्यक्रम संपन्न हुआ और इस तरह भगवान सहस्त्रबाहु के जन्म उत्सव का समापन किया गया