माता लक्ष्मी के चौपाल के समक्ष सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत मेंहकार में नव युवक लक्ष्मी उत्सव नीति के तत्वधान में माता लक्ष्मी के चौपाल के समक्ष सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माता लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर विधायक ब्रह्मा भलावी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता श्याम परते डॉक्टर राजा धुर्वे घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका भगवानदास सीनोटिया सरपंच राजकुमार नरे उप सरपंच श्रीमती चंद्रकला राजू बढ़िया विनय कुमार

महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेश नरे द्वारा किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम दूरदराज क्षेत्रों से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक बढ़िया प्रस्तुति का आयोजन आयोजित किया गया डॉक्टर राजा धुर्वे द्वारा ग्रामीणों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि हमारे समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति व्यक्ति ध्यान नहीं देता इस ओर ध्यान देना बहुत जरूरी है जिससे शिक्षा औरस्वास्थ्य शिक्षा द्वारा एक स्वास्थ्य शरीर को पाया जा सकता है और एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ

दिमाग का वास होता है इसलिए हर व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखनी चाहिए इसके पश्चात इंडियन आर्मी में पदस्थ नितेश नर्रे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को शील्ड देकर उनका सम्मान किया गया समिति द्वारा इस कार्यक्रम में आए कलाकारों को 50,000 से अधिक की राशि वित्रित की गई इस दौरान कार्यक्रम में गुंजन सिंह नरे रामनाथन नरे रामेश्वर नरे रामजी नरे रमेश धुर्वे देवानंदविश्वकर्मा सुख देव जावलकर गोकुल नरे कमल नर्रे कुमान सिंह नरे शिवराम नरे सहित गांव के प्रमुख लोग मौजूद थे