तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का हुआ समापन
रानीपुर। पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र द्वारा रानीपुर बाजार चौक में पिछले 3 दिनों तक योग शिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से परम पूज्य स्वामी रामदेव जी के शिष्य पतंजलि जिला योग प्रचारक आचार्य कैलाश जी के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें प्रशिक्षित वैद्य द्वारा निशुल्क चिकित्सा एवं योग भ्रमण संपूर्ण बीमारियों का आयुर्वेदिक का समाधान बताया गया जिसमें स्वाश का हृदय उधर पाचन तंत्र त्वचा विकार मोटापा मधुमेह रोग नाड़ी परीक्षण संपूर्ण स्त्री रोग एवं बाल रोग का आयुर्वेदिक समाधान के संदर्भ में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई योग शिविर प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 7:00 तक आयोजित किया गया इसके पूर्व में संपूर्ण ग्राम में रैली निकालकर ग्रामीणों को करे योग रहे निरोग का नारा भी दिया गया इसके पश्चात योग शिविर में पूछने वाले सदस्यों को योग शिविर की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम की सरपंच इंदिरा पुरन धुर्वे उपसरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर संतोष पांडे राजेश नाथ रामचरण जावलकर मनोहर सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे







