शिव मंदिर अंधारियां में दीपावली पर जलाए 551 दीप

आमला ब्लाक के अंधारियाँ ग्राम में दिवाली के पावन पर्व पर 551 दीप प्रज्वलित कर सुंदर कांट का पाठ भजन कीर्तन किया गया और पटाखे से आतिश बाजी और बच्चो के द्वारा भारी उत्साह रहा, सभी लोगो ने दिवाली का पावन पर्व धूम- धाम से मनाया और 25 तारीख को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोधन पूजन 26 तारीख को किया जाएगा जिसमे श्री नरेंद्र गढ़ेकर जी ने अपने शब्दो मे बताया दीपोत्सव का पर्व भगवान श्री राम के 14 वर्ष वनवास काटने लंका पति दशानन रावण का वध करने के बाद भगवान श्री राम माता सीता, लक्ष्मण, अपनी वानर सेना के साथ अयोध्या आने की खुशी में अयोध्या

वासियों ने पूरी अयोध्या को दीपो से प्रकाशित करके सजाया और उसी समय से दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है और यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधान मंत्री बनने के बाद जो अयोध्या राम लला का केस कई सालो से कोर्ट में रहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई उससे मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम भक्तो के पक्ष में आया और भगवान राम जो अभी तक झोपटी में रहे थे उनका नया मंदिर अयोध्या में भव्य बनने जा रहा है जो 2024 तक बनके पूर्ण हो जाएगा ऐसे ही आज ग्राम पंचायत

अंधारिया के सभी मंदिरों को प्रकाश रहित सीरीज से मंदिरों को प्रकाशमय बना करके सजाया गया और शिव मंदिर में 551 दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर को अयोध्या जैसा सुंदर बनाया गया, एवं अंधारिया के श्री हरी माता लक्ष्मी मंदिर में महाआरती करके सभी ग्रामीणों ने इस दिवाली का पर्व धूम,- धाम से मनाया । कार्यक्रम में श्री नरेंद्र गढ़ेकर जी, श्री नरेंद्र प्रसाद सोनी जी, अनिल सोनारे, भूपेंद्र नरवरे, सुरेंद्र अमरुते ,सुरेंद्र गढ़ेकर, प्रवीण चौहान, भूपेंद्र गढ़ेकर,शुभम चौहान, विवेक बनखेड़े, ऋतिक बनखेडे, मोधू बलराम बारपेटे, अज्जू झाड़े, आकाश पवार, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ,

Leave A Reply

Your email address will not be published.