घोड़ाडोंगरी में फटा पोस्टर निकला हीरो

नगर में इन दिनों पोस्टर वार जैसा घिनौना कृत्य सामने आया है । जिसमें कुछ क्रिकेट से जुड़े लोगों ने अध्यक्ष को लेकर अनर्गल पोस्टर नगर में चिपकाए और इधर उधर फेंके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटिया कृत्य को अंजाम देने वाले भी सीसीटीवी की नजर से नहीं बच सके और सामने आ चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा नगर में कई वर्षों से राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी दूर दूर से प्रदेश के इंदौर भोपाल जैसे शहरों से क्रिकेट के खिलाड़ी घोड़ाडोंगरी के मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। अब इस प्रतियोगिता के आयोजक फ्रेंड्स क्लब का अध्यक्ष बनने के लिए कुछ लोगो द्वारा हथकंडे अपनाने का मामला सामने आया है।

वर्तमान अध्यक्ष की छवि को धूमिल करने के लिए गंदे और घिनौने तरह की भाषा का उपयोग कर रात के अंधेरे में पोस्टर नगर में फेके ओर चिपकाए गए। जो सामने आने के बाद नगर के क्रिकेट प्रेमियों में खासी नाराजगी है और नाराज वर्ग ने इस मामले में कार्यवाही करने को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी में आवेदन भी दिया है।

अब नगर के लोगों और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस और हैं कि इस तरह का घिनौना कृत्य करने वालों पर क्या कार्यवाही होती है और क्या ऐसे लोगों के चेहरे सामने आएंगे जो रात के अंधेरे में नगर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.