एमजीएम के विद्यार्थियों द्वारा घर-घर जाकर शैक्षणिक सर्वेक्षण किया गया

एमजीएम शाला के विद्यार्थियों द्वारा शाला के प्राचार्य श्री सीजो चाको के आदेश अनुसार एवं शाला के अर्थशास्त्र के शिक्षक श्री आर बी कुशवाहा के निर्देशन में ग्राम रानीपुर एवं छुरी के परिवारों का घर घर जाकर शैक्षणिक संरक्षण किया गया विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पारिवारिक जानकारी हासिल की एवं शिक्षा के स्तर की जानकारी व शिक्षा का महत्व ग्रामीणों को बतलाया एवं आय-व्यय का संतुलन बनाए रखने की जानकारी दी साथ ही

उनकी छोटी-छोटी बचत की संकलन की जानकारी एवं महत्व भी बताया गया विद्यार्थियों ने अपने सर्वेक्षण में अनेकों विषयो को समाहित किया जैसे स्वच्छता का महत्व गरीब परिवारों को अपनी कम आय में भी पोस्टिक आहार एवं बच्चों को कुपोषण से बचाने के उपाय व उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का तरीका समझाया गया शुद्ध पेयजल को प्रयोग में लाना एवं उसको कैसे पीने योग्य बनाया जा सकता है एवं मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय सुझाए मच्छरों से बचने के उपाय बताएं छात्र छात्राओं के इस अनूठे प्रयास को ग्राम की सरपंच श्री झुकमा दलप सिंह तुम राम ने प्रशंसा की

एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही श।ला के प्रचार्य एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया इसके पश्चात स्कूली विद्यार्थियों ने रानीपुर में बने प्रदेश के पहले म्यूजियम में अंग्रेजों से जुड़ी जानकारी म्यूजियम प्रभारी एएसआई भरत नाथ से प्राप्त की एवं अंग्रेजों का इतिहास जाना वह उस समय होने वाले अपराधों को भी अपने संज्ञान में लिया