कॉलेज में अमृत महोत्सव अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन की मंशा अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर महाविद्यालय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास विषय आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में आज आजादी अमृत महोत्सव के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुखदेव डोंगरे जी के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉक्टर देव सिसोदिया के अध्यक्षता में आजादी अमृत महोत्सव प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे के निर्देशन में डॉ यास्मीन जिया महिला विंग अधिकारी द्वारा द्वारा मासिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्वरोजगार के अवसर विषय पर विशिष्ट अतिथि श्री महेंद्र खोबरागड़े द्वारा छात्रों को संबोधित किया एवं आत्मनिर्भर भारत में स्वरोजगार की भूमिका की महत्ता पर प्रकाश डाला,वही आजादी अमृत महोत्सव जिला नोडल अधिकारी व कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि प्रो सुखदेव डोंगरे द्वारा अमृत महोत्सव मनाने के पीछे शासन की मंशा से छात्रों को अवगत कराएं एवं अमृत महोत्सव गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिसोदिया द्वारा मुख्य अतिथि डॉ डोंगरे जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री खोबरागड़े जी को स्वामी विवेक स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ साहेबराव झरबड़े द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, एनएसएस के उभरते
स्वयंसेवक दीपक साहू एवम छात्रा सरस्वती द्वारा द्वारा जिला संगठक महोदय को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन गया डॉ यासमीन जिया एवं आभार प्रदर्शन डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय से समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे l