गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल और अपनाओ ट्रैफिक रूल प्रस्तुति पर तालियों से गूंज उठा परिसर

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर परिषद परिसर में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन करके भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल उइके, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके, सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा,जनपद अध्यक्ष राहुल उइके, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, क्षेत्र के प्रमुख नेता विशाल बत्रा नरेंद्र पटेल अशोक राठौर राजेंद्र मालवीय पार्षद मुकेश मेश्राम नीतू सोनी ,अंजू मालवीय ,सोना राजपूत ,कविता दुष्यंत महाले, नेहा दीपक उईके सविता पठारिया, राहुल इबने ,राकेश नानकार सुरेंद्र चौहान निशा धुर्वे योगेंद्र कवड़े महेंद्र सिंह धुर्वे शिवप्रकाश बिंझाडे ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम में मंच संचालन बबलू राजपूत उमेश राठौर ने किया ।कार्यक्रम में नगर के स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी की छात्राओं द्वारा स्वच्छता को लेकर आकर्षक नृत्य स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रस्तुत किया गया जिसमें नगर को स्वच्छ कैसे स्वच्छ रखा जाए इसको लेकर गीत के और नृत्य के माध्यम से बतलाया गया। साईं सनराइज स्कूल के बच्चों ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर गीत एवं नृत्य की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।आज के बच्चों और शिक्षा पर दी प्रस्तुति को देखकर परिसर तालियों से गूंज उठा। अन्य सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिनका दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया ।आयोजन में नगर परिषद द्वारा बच्चों के लिए पानी चाय और बिस्कुट की व्यवस्था को देखकर लोगों ने परिषद की इन व्यवस्थाओं को सराहा। आयोजन को सफल बनाने में परिषद के संजय साहू पंकज सिंह धुर्वे ओमप्रकाश पवार महेश पाखरे राजू तुमराम पायल मालवीय अपराजिता खातरकर चंदा रैकवार शिवा पारदी राजकुमार उइके धनराज सोनारे हेमंत पटवा शिवदास सिरसाम उमेश उइके सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सियाराम यादव ने किया।

जाने : आज क्या कहती है आपकी राशि

Leave A Reply

Your email address will not be published.