ग्राम छुरी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कल से
रानीपुर । गायत्री परिवार ब्लॉक समन्वय समिति घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।
गायत्री परिवार के
,सुनील कुमार वर्मा , रविशंकर पारखे , डॉ लक्ष्मीनारायण मालवीय , व मधु यादव ने बताया कि ग्राम छुरी में पांच कुंडीय गायत्री
महायज्ञ 21 व 22 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है।
21 को दोपहर 2:30 बजे से जलकलश यात्रा होगी। शाम को 6.30 बजे से युग संगीत प्रवचन व गायत्री दीप महायज्ञ होगा।22 को सुबह 8.30 से 12 .30 बजे तक गायत्री महायज्ञ व पुर्णाहुति, प्रसाद वितरण होगा।
आयोजन समिति के श्रीकेश पटेल व ग्रामवासियों ने गायत्री यज्ञ को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
