स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ

क्षेत्र की जनता को बैंक की बेहतर सुविधा देने के लिए, स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर वरदे के माध्यम से किया गया, वार्ड क्रमांक 6 के काली मंदिर के सामने स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन नवीन भट्टाचार्य के द्वारा किया जाएगा, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर वरदे ने कहा कि, यह अच्छा कार्य है, इस कार्य से क्षेत्र की जनता को ग्राहक सेवा केंद्र का लाभ मिलेगा, इस शुभारंभ अवसर पर स्टेट बैंक सारणी के मैनेजर गिरीश पालन, ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी कुलदीप चौरे, कार्यक्रम के मंच संचालक निराकार सागर, वार्ड के पार्षद चंद्राकर सोनेकर, पार्षद ज्योति नागले, पूर्व पार्षद विनय मदने, पार्षद प्रवीण सोनी एवं क्षेत्र के नगर वासी, वार्ड वासी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.