घोड़ाडोंगरी में किसान को बेवकूफ बनाकर रुपए लेकर भागे मोटरसाइकिल सवार

 

घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम खारागोंदी के किसान मकल पिता ओझा उइके उम्र 65 वर्ष को बेवकूफ बनाकर दो मोटरसाइकिल सवार रुपए ₹8000 लेकर भाग गए। किसान मकल ने बताया कि घटना दोपहर 1बजे के करीब है वह इमली मोहल्ला से शनिवार बाजार की ओर जा रहे थे रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पूछा कि तुम्हारा बैंक में पैसा आया कि नहीं और बातों में उलझा कर किसान के पास के ₹8000 लेकर भाग गए। किसान ने अपनी मेहनत की फसल मक्का की किसी व्यापारी को बेची थी जिसने आज ही उसे रुपए दिए थे और वह भी मोटरसाइकिल सवार लेकर चंपत हो गए । किसान ने घटना की रिपोर्ट को लेकर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में आवेदन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.