Betul : ghoradongri अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का प्रारंभ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजी लाल उइके , ज्ञान राव बर्डे , प्रीति वर्धन चतुर्वेदी आभाष मिश्रा, ज्ञान सिंह ठाकुर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा के आतिथ्य में हुआ। पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने कार्यकर्ताओं एवं रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना में बलिदान देने के बाद दूसरा सबसे बड़ा दान है रक्तदान। विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष घनश्याम बुवाड़े ने बताया कि घोड़ाडोंगरी नगर में विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 11 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त दाताओं में प्रीति वर्धन चतुर्वेदी सोनू रॉयल प्रफुल्ल अग्रवाल घनश्याम बुआ डे आयुष कहार जतिन प्रजापति राजेश कहार चौकीकर विशाल घोड़की शशांक वाडीवा रत्नेश जैन सहित अन्य रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। नगर मंत्री जतिन प्रजापति ने सभी अतिथियों तथा रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद के योगेश नरेंद्र यादव अमृता प्रसाद यशोदा यादव अंजना पूजा साहू मुस्कान विश्वकर्मा अखिलेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.