स्वास्थ्य विभाग आमला द्वारा विद्यालय के बच्चों की एनीमिया जांच

अभिनव समाज कल्याण संगठन द्वारा संचालित विवेकानंद गुरुकुलम विद्यालय ससाबड़ (आमला )में स्वास्थ्य विभाग आमला द्वारा विद्यालय के बच्चों की एनीमिया जांच की श्रीमति कमलती धुर्वे (एनएएम ) द्वारा की गई । जिसमें 32 बालक 17 बालिकाओं सहित कुल 47बच्चों का एनीमिया परीक्षण तथा ब्लड का सेंपल लिया | विद्यालय की शिक्षिका गायत्री डढोरे , रचना राठौर , रीना इन्दौरकर , शारदा हारोड़े , रोशनी सूर्यवंशी , पूनम का काकोडिया , संतरी टेकाम , सोनम चौरे , ओमप्रकाश सोनारे ,अभिनव समाज कल्याण संगठन के विनोद बनखेड़े ,घनिराम गड़ेकर अरविंद माथनकर , (ब्लाक . समन्वयक )सतीश चौहान आदि का सहयोग रहा ।