6 महीने से 19 आयु वर्ग के किशोर बालक बालिकाओं की होंगी एनीमिया जांच व उपचार

 

ग्राम पंचायत अंधरिया में एनीमिया उपचार एवं पोलिथिन मुक्ती के लिये आयोजित विशेष ग्राम सभा मे ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डाँ. अशोक जी नरवरे ने विशेष ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों को बताया की आने वाली 4 जनवरी से 15 जनवरी तक एनीमिया की जांच एवं उपचार सभी आंगनवाडी केंद्र और स्कूलों में होंगी जिसमे हम सभी उपस्थित सदस्यों का कर्तव्य है की ग्राम के सभी 19 आयु तक के किशोर बालक बालिका जांच कराना है,ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच श्रीमती मीनावती गढ़ेकर, नोडल अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी जी,श्री नरेंद्र गढ़ेकर, सहायक सचिव प्रमोद सोनारे, कमलचंद धाकड़,अखिलेश झाड़े, प्रवीण चौहान, उमेश मानकर, प्रवीण झाड़े,कमलेश सावनेर, सरिता सोलंकी, ज्योति सोनी, किरण नरवरे, उषा सोनारे,अरविंद सूर्यवंशी, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे