आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

दिनाँक 26/12/2022 को आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष माननीय अजय सोनी जी के नेतृत्व में बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के ग्राम मांडवी में 8 वर्षीय बालक तन्मय साहू की बोरवेल में गिरने से मृत्यु हो गईं थीं जिसको लेकर आज जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस जी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

आम आदमी पार्टी जिला बैतूल महामहिम राज्यपाल महोदय जी आपको अवगत कराना चाहती है कि हमारे भारत देश व मध्य प्रदेश में लगातार खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने से देश भर में पूर्व के कुछ वर्षों में हजारों ह्रदय विदारक मौते हो चुकी है लगातार बढ़ती बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बोर खनन पर अपनी ओर से गाइडलाइन भी जारी की कोर्ट के आदेश के बावजूद भी देश को राज्य की कुछ सरकारे इस ओर कोई सुध नहीं ले रही है गाइडलाइन के अनुसार बोरवेल करने से पूर्व भू स्वामित्व को 15 दिन पूर्व शहरी क्षेत्र जिला कलेक्टर एवं ग्रामीण क्षेत्र कृषि विभाग ग्राम पंचायत से संबंधित विभाग को सूचना देना होगा।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बोरवेल करने वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होना चाहिए कार्य संबंधित विभागों के अधिकारी की निगरानी में होना चाहिए उक्त स्थान पर सूचना बोर्ड लगाया जाना चाहिए उस पर भू स्वामित्व बोरवेल कंपनी का नाम और पता लिखा होना चाहिए के चारों ओर कटीले तारों का घेराव किया जाना चाहिए बोरवेल होने के उपरांत आसपास के गड्ढे का पूर्ण रूप से भराव किया जाना चाहिए इस तरह की गाइड लाइन जारी की कोई सुध नहीं ली।

आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष माननीय अजय सोनी जी एवम् पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ता गणों सहित क्षेत्रवासियों की मांग हैं कि तन्मय साहू के परिवार को वर्तमान सरकार द्वारा जो 4 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी गईं हैं वह राशि पर्याप्त और उचित नहीं हैं ऐसा आम आदमी पार्टी का मानना हैं अगर सरकार के द्वारा इन मांगों को 15 दिन के भीतर पुरा नहीं किया जाता हैं तो विवश होकर हमें आमरण अनशन करने पर विवश होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी।

इस ज्ञापन में मृतक बालक के परिजन एवम् पार्टी के जिला सचिव राजेश यादव, जिला संगठन सचिव जितेंद्र देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सपन कामला, महिला जिला अध्यक्ष रूपाली खाड़े, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गायकवाड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम भूमरकर, महिला जिला उपाध्यक्ष मालती सूर्यवंशी, बैतूल विधानसभा उपाध्यक्ष फिरदौस खान, श्रीराम मानकर, वरिष्ठ नेता मनोहर पचोरिया, विनोद जगताप, ईश्वरदास साबले, सक्रिय सदस्य सुनील सूर्यवंशी, सुरेंद्र नागले, सुधीर चौकीकर, पवन गव्हाड़े, अरविंद गीद, रमेश भूमरकर, राकेश सिंह, प्रवीण गांवडे, अधिवक्ता भरत सेन, सक्रिय सदस्य चंद्रप्रभा चौकीकर जी एवम् कई सक्रिय सदस्य इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.