पेसा एक्ट अधिनियम के तहत हुई विचार संगोष्ठी

म. प्र. अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा चयनित नवांकुर संस्था देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसायटी घोड़ाडोंगरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में पेसा एक्ट अधिनियम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने के लिए बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच आज संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें पेसा एक्ट कानून आदिवासी ग्राम पंचायतों में इस कानून के तहत विशेषाधिकार प्राप्त हुए हैं इन अधिकारों का वह सही उपयोग कर सकें इस हेतु प्रत्येक आदिवासी ग्राम पंचायतों में वालंटियर के रूप में कार्य कर रहे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

और सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध किया गया कि अपने-अपने ग्रामों में इस कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं इस विचार संगोष्ठी में ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कोर्स के मेंटर्स अनिल शर्मा, विजय महतो, यशोमती भोरवंशी, संगीता उघड़े, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि देवी प्रसाद जयसवाल और महाविद्यालय के सहायक राम भगत यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.