शाहपुर में डॉक्टरों की कमी के चलते व्यापारी संघ शाहपुर द्वारा सौपा ज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में डॉक्टरों की कमी के चलते व्यापारी संघ शाहपुर द्वारा एक ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया गया ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं कंपाउंडर की व्यवस्था की जाए वर्तमान में डॉक्टरों की कमी के चलते दूर ग्रामों से आए लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है जिससे मजबूरी में लोग झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जा रहे हैं ज्ञापन में कोरोना का असर भी धीरे-धीरे आ रहा है इसके लिए टेस्टिंग एवं अन्य सुविधाओं की मांग भी की गई है ज्ञापन देने वालों में व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता धर्मेंद्र शुक्ला उपेंद्र वर्मा सिमु जैन राहुल साहू आशीष मालवीय सहित अन्य लोग उपस्थित थे







