जल संरक्षण की सरचनाओं में समितियां कर रही है कार्य
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आमला जिला बैतूल द्वारा ग्राम आवरिया में
जन अभियान परिषद की सेक्टर स्तरीय बैठक में विकास खंड समन्वयक ने कहा की जन अभियान समाज सेवा के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लगातार कार्य कर रहा है हम सबको आज के समय में जल संरक्षण की सरचनाओं को बचाते हुए नशा मुक्ति अभियान स्वच्छता अभियान एवं साक्षरता अभियान में ग्रामीण जनों के साथ मिलकर के अपने गांव को आदर्श गांव बनाने हेतु संकल्पित रहना है
शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनओ के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ प्राप्त होती इसके लिए प्रयास करते रहना है विकासखंड समन्वयक अरविन्द माथनकर ने म. प्र. जन अभियान परिषद की संरचनाओं को बारे में बताते हुए सेक्टर में गठित प्रस्फुटन समितियों को विभिन्न विषयों के ऊपर प्रशिक्षण दिया ओर कहा कि हम सब मिलकर के जिस प्रकार एक पौधा छोटा होता है
धीरे-धीरे बड़ा होकर वह पेड़ बन जाता है सभी को छांव देता है फल देता है उसी प्रकार गांव में युवाओं को समाज सेवा का कार्य प्रशिक्षण देते हुए उन्हें एक गांव के श्रेष्ठ नेतृत्व करता कार्यकर्ता के रूप में खड़ा करना है इस अवसर पर बैठक में माँ रेणुका पर्यावरण संस्था नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि लखन यादव परामर्शदाता प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष CMCLDP छात्र व ग्राम वासी उपस्थित रहे बैठक का संचालन बलवंत इवने ने किया







