कल होगा घोड़ाडोंगरी में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट (State level cricket tournament) का शुभारंभ

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में फ्रेंड्स क्रिकेट समिति के द्वारा लगातार सातवें वर्ष राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ( State level cricket tournament ) का शुभारंभ बुधवार 21 दिसंबर को सतपुड़ा खेल मैदान में होगा ।

समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ( Anand agrawal )ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट को और भव्य रूप देते हुए एवं पुरुस्कार की राशि बढ़ाते हुए प्रथम इनाम 75000 रुपये एवं द्वितीय इनाम ₹40000 रखा गया है ।

टूर्नामेंट में 64 टीमें भाग ले सकती है समिति ने इस आयोजन के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं खेल प्रेमी आमंत्रित किया है।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच (man of the Match),मैन ऑफ द सिरीज (man of the series)अन्य आकर्षक ईनाम बेस्ट बॉलर , बेस्ट बैट्स मैन , बेस्ट फिल्डर , बेस्ट कैचर , बेस्ट 10 दर्शक पुरुस्कार दिये जायेंगे। नियम व शर्ते – प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा । सेमीफायनल 12 , फायनल 12 का होगा । एक खिलाड़ी एक ही टीम से खेलेगा ।

दूसरी टीम से खेले जाने पर पूरी टीम को निष्कासित किया जायेगा । एम्पायर एवं समिति का निर्णय अंतिम निर्णय होगा ।
इंट्री फीस
योगेन्द्र मालवीय मो .9131877448, तीर्थराज माथनकर मो.9826975841,दिनेश अतुलकर मो . 9300918505,इमरान खान ( राजा ) मो . 9348700185,नरेन्द्र चौकसे पान सेंटर मो .9425007303 , इंट्री फीस 2100 /

Miss betul : बगडोना की गीतांजली ने जीता मिस बेतुल का खिताब

देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

पंडित प्रदीप मिश्रा : आज महीनों मिलने के बाद शादी होती है और कुछ महीनों में तलाक की नौबत आ जाती है

जय हिंद ने आदिवासी क्लब को 2-0 से हराया शिवाजी डीसीसी का मैच ड्रा