रोजगार मेले का आयोजन 20 दिसंबर को

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 20 दिसंबर मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में एक दिवसीय रोजगार मेला प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में सागर मैन्युफैक्चर्स प्रा.लि. तमोट रायसेन द्वारा मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं पास होना अनिवार्य है

। इसी तरह सीपेट भोपाल द्वारा मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं पास/आईटीआई होना अनिवार्य है। वजीर कौशल केन्द्र बैतूल द्वारा रिटेल सेल्स/मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं पास/आईटीआई होना अनिवार्य है।

वर्धमान फेब्रिक्स प्रा.लि. बुदनी द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, से 12वीं पास/आईटीआई होना अनिवार्य है। जेके बायो प्लांटेक प्रा.लि. भोपाल द्वारा सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं पास होना अनिवार्य है। सभी पदों के लिए 18 से 28 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.