ख्यातिप्राप्त लोक गायिका ममता उइके ने जन्मदिन पर गौशाला में दी राशि

 

आमला ख्याति प्राप्त लोक गायिका ममता उइके जिन्होंने अल्प समय मे ही तमाम उपलब्धियां हासिल की है इनके गाये गीत अंचलों में खूब पसंद किये जाते है।ममता उइके जो गोंडी गीत सहित लोक गायन के क्षेत्र में अपनी अलग और श्रेष्ठ स्थान रखती है।ममता उइके के गाये गीत और इनके गीतों के एलबम खूब पसंद किए जा रहे है।यू ट्यूब चैनल पर भी इनके गीतों ने खूब धूम मचाई है गायन के साथ साथ ये समाजसेवा में अग्रणी है।

आज अपने जन्मदिन के अवसर पर इन्होंने श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति से जुड़कर 1100 रुपये की राशि गौशाला को भेंट की।इस अवसर पर ममता उइके ने बताया कि मैं बैतूल सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जहां पर भी मैं अपने गीत प्रस्तुत करूंगी और पुरस्कार स्वरूप मुझे जो भी राशि मिलेंगी उसका कुछ भाग गौशाला को दान करते रहूंगी।और गौशाला निर्माण में सहयोग करूंगी और आगे भी करती रहूंगी ।

इस अवसर पर गौशाला समिति के सभी सदस्य का आभार माना श्रीमती ममता उइके और उनके पति मणिलाल उइके ने भी गौशाला समिति के सभी सदस्य से कहा हम हमेशा गौशाला समिति से जुड़े रहेंगे और हम से जो बन पड़े हम सहयोग भी करेंगे इस अवसर पर गौशाला समिति के मनोज वाधवा देवेंद्र राजपूत, मनोज विश्वकर्मा, अनिल सोनी, इंजीनियर छोटू बचले,राजेंद्र उपाध्याय दिलीप चौकीकर सहित समिति के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।इस अवसर पर ममता उइके ने शानदार गीत भी प्रस्तुत किया।