शिव पुराण कथा के पहले दिन जिले में अमृत वर्षा,अब उमड़ेंगे किसान

बैतूल में आयोजित हुई शिव पुराण कथा के पहले दिन बैतूल जिले के चने के स्थानों पर बारिश हुई है अगर किसानों की माने तो यह खेती के लिए अमृत वर्षा की तरह है अभी फिलहाल में खेतों में से फसलें काटकर किसान अपने घर ले जा चुके हैं और इन दिनों खेतों में बोनी के उपरांत सिंचाई का कार्य तेजी से चल रहा है जिले में हुई बारिश को लेकर किसानों का मानना है कि यह खेती के लिए अमृत वर्षा की तरह है और जो किसान अपने खेतों में पानी देने में लगे हुए थे

वह भी अब इस कार्य से फुर्सत हो गए हैं और जिन किसानों के खेतों में पानी की कमी की समस्या थी उनकी समस्या भी बारिश से दूर हो गई है खेती के लिए यह वर्षा अमृत वर्षा की तरह है और किसान भी अब लगभग फुर्सत हो गए हैं और वह अब शिव पुराण कथा सुनने जा सकेंगे इस बारिश के बाद अब कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का मानना है कि

बैतूल जिले में हो रहे इस आयोजन का ही प्रताप है की बारिश से किसानों की पानी की समस्या खत्म हो गई है और माना जाता है कि जब कोई अच्छा आयोजन होता है तब इंद्रदेव भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं इसलिए विशेष धार्मिक त्योहारों पर बारिश होना शुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि जिस तरह महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बारिश होती है उसी तरह महाशिवपुराण के पावन अवसर पर भी भोलेनाथ का सिंगार करने बारिश हुई है किसानों का मानना है कि भोले भंडारी ने उनकी खेतों में पानी देने की परेशानी दूर कर दी है और अब वे बेफिक्र होोक महाशिवपुराण मैं शामिल हो सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.