5 जनवरी को होगा मतदान
पंचायतों के आम/उप निर्वाचन उत्तरार्ध का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित
5 जनवरी को होगा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम/उप निर्वाचन वर्ष 2022 उत्तरार्ध के लिये निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिये हैं। मतदान 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतदान मत पत्र एवं मत पेटी के द्वारा तथा सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम से होंगे।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 15 दिसम्बर 2022 से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 22 दिसम्बर है। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच 23 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। मतदान 5 जनवरी को होगा। पंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान-केन्द्र में ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की मतगणना 9 जनवरी 2023 को सुबह 8 बजे से विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से होगी। सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 9 जनवरी को और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 10 जनवरी, 2023 को घोषित होंगे।
पंच के 61 हजार 936 पद के लिये उप निर्वाचन और 1364 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। सरपंच के 122 पद के लिये उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिये उप निर्वाचन होगा। संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
——————————————-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अमनबीर सिंह बैंस ने मप्र पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 एवं 21 के तहत जिला बैतूल में पंच, सरपंच के उप निर्वाचन 2022 (उत्तराद्र्ध) के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।
प्राप्त जानकारी के लिए जनपद पंचायत बैतूल अंतर्गत निर्वाचन के लिए तहसीलदार बैतूल श्री प्रभात मिश्रा को रिटर्निंग एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त व पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैतूल सुश्री अपूर्णा सक्सेना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी अंतर्गत निर्वाचन के लिए तहसीलदार घोड़ाडोंगरी श्री अशोक कुमार डहेरिया को रिटर्निंग एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त व पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी श्री सुरेश कुमार इंदौरकर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत मुलताई अंतर्गत निर्वाचन के लिए तहसीलदार मुलताई श्री सुधीर जैन को रिटर्निंग एवं विकासखंड अधिकारी व पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुलताई श्री मनीष शेन्डे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत आठनेर अंतर्गत निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार आठनेर श्रीमती लवीना घाघरे को रिटर्निंग एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त व पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आठनेर श्री केपी राजौरिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार भैंसदेही श्री संदीप नागोसे को रिटर्निंग एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त व पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैंसदेही श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत आमला अंतर्गत निर्वाचन के लिए तहसीलदार आमला श्री बैधनाथ वासनिक को रिटर्निंग एवं नायब तहसीलदार आमला श्री संजय बारस्कर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत प्रभातपट्टन अंतर्गत निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार प्रभातपट्टन श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा को रिटर्निंग एवं नायब तहसीलदार मासोद सुश्री डॉली रैकवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत चिचोली अंतर्गत निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार चिचोली श्री रोहित विश्वकर्मा को रिटर्निंग एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी चिचोली श्री डीके शर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
जनपद पंचायत भीमपुर अंतर्गत निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार भीमपुर श्री कार्तिक मौर्य को रिटर्निंग एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त व पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीमपुर सुश्री कंचना वास्केल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।