खुले बोर को बंद करवाने के लिए दिया ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिया खुले बोर को बंद करवाने के लिए ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर स्थित तहसील कार्यालय में तहसीलदार अशोक डेहरिया के द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश गायकवाड ने बताया कि जिस प्रकार आठनेर ब्लाक के ग्राम मांडवी के पास जो दुखद घटना घटित हुई है जिसमें नासमझ उम्र के बालक की खुले बोरवेल में गिरने से मृत्यु हो गई
संपूर्ण जिले में ऐसे अनगिनत खुले बोरवेल अभी भी खुदे पड़े हुए हैं लापरवाह जमीन मालिक एवं पैसा कमाने के चक्कर में बोरवेल संचालक बोर करने के बाद इस और ध्यान नहीं देते जिसका खामियाजा ऐसे बच्चों को जान देकर भुगतना पड़ता है आपसे अनुरोध है कि संपूर्ण जिले में खासकर घोड़ाडोंगरी तहसील में सघनता से खुले बोरवेल की गिनती करवा कर इन्हें बंद करें
तथा जिनके बोरवेल खुले हैं उन पर कड़ी कार्रवाई करें। इससे ऐसी घटना दोबारा घटित ना हो ज्ञापन में भाजपा उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, भाजपा कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे महामंत्री मुकेश गायकवाड, वासु प्रधान, वार्ड 11 पार्षद सोनू चौहान, उपाध्यक्ष संजय पवार, अंकित सरयाम, मीडिया प्रभारी बृजेंद्र धुर्वे, नगर अध्यक्ष दुर्गेश यादव सहित युवा मोर्चा के नेता अरविंद पठारिया,रंजीत वर्मा, दिनेश अतुलकर, कपूर वर्मा,हरीश नमित आरसे, रमेश पाखरे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
