तन्मय की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

युवा कलचुरी कलार समाज घोड़ाडोंगरी के युवाओं ने आज तन्मय की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया युवा कलचुरी कलार समाज के सामाजिक बंधुओं व नगर वासियों ने हॉस्पिटल चौक पर एकत्रित होकर मांडवी के तन्मय साहू की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जहां पर बड़ी संख्या में युवा बुजुर्ग उपस्थित रहे कलचुरी कलार समाज के युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से तन्मय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही दुखी परिवार को संबल देने की ईश्वर से कामना की

 समाज के युवा कलचुरी कलार समाज जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय आईटी प्रमुख निलेश मालवीय युवा कलचुरी कलार समाज ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र चौकसे सहित मोहित चौकसे राकेश मालवीय ,पंकज नागवंशी पूनम चौकसे उपस्थित थे युवा कलचुरी कलार समाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला शासन प्रशासन से अनुरोध किया है कि जिले में जहां कहीं भी इस तरह के खुले हुए बोर हैं शीघ्र अति शीघ्र उन्हें बंद करने की व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि भविष्य हमें फिर किसी तन्मय को खोना ना पड़े

Leave A Reply

Your email address will not be published.