भाजपा पार्षद अंजू राकेश मालवीय ने नगर के सभी मंदिरों में और सार्वजनिक स्थानों में सीमेंट की कुर्सियां रखने की करी मांग
घोड़ाडोंगरी –नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 3 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद अंजू राकेश मालवीय ने नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों एवम सार्वजनिक स्थानों में आमजनता के लिए सीमेंट की कुर्सियां रखने की मांग नगर परिषद सीएमओ से की है नगर परिषद पार्षद अंजू मालवीय ने बताया कि नगर में प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में जाते है लेकिन वहां बैठने की उचित व्यवस्था नही है ।
इसके साथ ही नगर के सार्वजनिक स्थानों में भी जनता सुबह शाम घूमने जाते है लेकिन वहां भी बैठने के लिये व्यवस्था नही है इसलिए नगर परिषद सीएमओ श्री शर्मा एवम यंत्री श्री धुर्वे को पत्र सोपकर सभी स्थानों में कुर्सियां लगाए जाने की मांग की है जिससे बुजुर्गों को आराम मिल सके
