पार्षद ने हॉस्पिटल चौक पर मूलभूत व्यवस्था बनाने दिया आवेदन

 

घोड़ाडोंगरी – नगर परिषद बनने के बाद लोगों को यहां आशा थी कि चुनाव के बाद वार्ड पार्षद उनकी समस्या सुनेंगे और उसे पूरा करेंगे किंतु देखा जा रहा है की नगर का पार्षद जोकि मुख्य हॉस्पिटल चौराहे पर रहकर लोगों की समस्याओं को सुन रहा है  पार्षद वार्ड नंबर एक से है   वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी वार्ड नंबर 1 के पार्षद को ही काम करना पड़ रहा है नगर के हॉस्पिटल चौराहे पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, साफ-सफाई और रोशनी को लेकर आज वार्ड पार्षद मुकेश मेश्राम द्वारा लोगों के हस्ताक्षर कराकर यह कि मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करने हेतु नगर परिषद में आवेदन देकर मांग की गई।
अपनी आवेदन में वार्ड न. 1 पार्षद द्वारा लिखा गया कि हॉस्पिटल चौराहा जो कि सबसे व्यस्ततम इलाका है शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है अस्पताल चौराहे पर कई महीनों पहले हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की गई थी किंतु वह आज दिनांक तक चालू नहीं हुई, जिसे सबसे व्यस्ततम चौराहे पर होने के कारण यात्रियों एवं नगर वासियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द चालू किया जावे।
हॉस्पिटल चौराहे के सामने बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने के पानी की कोई सुलभ व्यवस्था ना होने के कारण प्रतिदिन पानी के लिए यात्रियों और लोगों को मशक्कत करनी होती है इसके लिए हैंडपंप लगाया जावे, जिससे लोगों को पीने का पानी मुहैया कराया जा सके।
तथा मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था की जावे इन जन हित की मांगों को लेकर आज उक्त चौराहे पर उपस्थित दुकानदारों ओर नागरिको से वार्ड न. 1 पार्षद द्वारा हस्ताक्षर करवाकर नगर परिषद में प्रमुख समस्याओ के जल्द निराकरण हेतु अपने लेटरपेड के माध्यम से आवेदन कर मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.