बोरवेल में गिरे बच्चे का रेस्क्यू जारी
Live update
जिले के विकासखण्ड आठनेर के ग्राम मांडवी में खेत में बने लगभग 400 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बालक तन्मय पिता श्री सुनील साहू को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद मौका स्थल पर पहुँच चुके हैं। बालक का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
