अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया समरसता दिवस

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई घोड़ाडोंगरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी मे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री जतिन प्रजापति ने बताया की समरसता दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय में श्रद्धांजलि तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर एस एस के खंड कार्यवाह मनोज नागवंशी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला

तथा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया में भी डॉक्टर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब जैसी शख्सियत भारतवर्ष में कभी दोबारा नहीं मिलेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष घनश्याम बुवाड़े नगर उपाध्यक्ष आयुष कहार नगर सह मंत्री नरेंद्र यादव अमृता प्रसाद रितिका सलाम योगेश प्रथम सहित अन्य दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित थे

भविष्य : आने वाले वर्ष में क्या होगा आपका भविष्य,क्या कहती है आपकी राशि जाने

Leave A Reply

Your email address will not be published.