pratiyogita : ट्राईबल विभाग की एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में भारी अवस्थाएं देखने मिली

आशीष उघड़े

दिन भर ग्राउंड में खिलाडी चोटिल होते रहे

आदिम जाति कल्याण विभाग विभागीय एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता हमलापुर खेल परिसर में आयोजित हुई जिसमें भारी अवस्थाएं देखने को मिली
रनिंग ट्रैक की लंबाई कम थी एवं उस पर बहुत सारे गड्ढे और पत्थर पड़े हुए थे जिसके कारण कई खिलाड़ी चोटिल होते रहे और दिन भर उनको शिकायतें कोच मैनेजर शिकायतें करते रहे लेकिन उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं लेते हुए आखिरकार शाम को दोड़ के दोरान बैतूल की खिलाड़ी चोटिल हो गई उसके बाद खिलाड़ियों ने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवि लोट को फोन करके खेल के व्यवस्थाओं की जानकारी दी जिस पर रवि द्वारा तुरंत ग्राउंड पर पहुंचकर बैतूल कलेक्टर अमर सिंह बेंस को शिकायत दर्ज कि खिलाड़ी चोटिल हो रहा है और इसके साथ साथ देर शाम तक खिलाड़ी ठंड में ग्राउंड नहीं खड़े हैं जिम्मेदार अधिकारी ग्राउंड पर उपस्थित नहीं है बालिका को चोट लगने पर जिम्मेदार अधिकारी कमल कहार काफी देर से ग्राउंड में नहीं थे कमल कहार के पास ही सारी व्यवस्थाएं थी इसलिए सभी होशंगाबाद, खंडवा,भोपाल, बुरहानपुर के खिलाड़ी और कोच मैनेजर उनका देर शाम तक हमलापुर ग्राउंड में ही इंतजार कर रहे थे ग्राउंड में लाइट तक की व्यवस्था नहीं की गई थी इन सब कारणों को लेकर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवि लोट ने आयोजन में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की है रवि लोट कुछ दिन पहले ही एसी ट्राईबल विभाग शिल्पा जैन से मिलकर हमलापुर क्रीड़ा परिसर के खेल मैदान की जानकारी दे चुके थे लेकिन उसके बाद भी टाईबल विभाग द्वारा खेल मैदान में कोई व्यवस्था नही की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.