108 : संजीवनी 108 कर्मी के साथ मारपीट की वारदात

*संजीवनी 108 कर्मी के साथ मारपीट की वारदात को लेकर 108 कर्मियों ने माननिय कलेक्टर को दिया आवेदन, की सुरक्षा की माँग।
*
मामला जिला अस्पताल का है जहां प्रशासन द्वारा चलाई जा रही संजीवनी 108 एम्बुलेंस के स्टाफ के साथ प्राइवेट एम्बुलेंस चालक द्वारा मारपीट को अंजाम दिया गया और शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न की गई वही आरोपी ने एम्बुलेंस के उपकरणों के साथ तोड़ फोड़ की गई आए दिन प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों द्वारा 108 स्टॉफ के साथ वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है ओर आगे 108 की सेवा में बाधा न हो और आगे स्टॉफ के साथ कोई अप्रिय घटना न हो ऐसी स्थिति को देखते हुए बैतूल जिले के समस्त 108 स्टॉफ ने कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया वही माननीय कलेक्टर महोदय ने कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.