लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए घोड़ाडोंगरी में बनाया जावे अंड़र ब्रिज – नामदेव
घोड़ाडोंगरी – कई सालों से कई दशकों से घोड़ाडोंगरी में ओवरब्रिज बनने के लिए लोगों द्वारा आवेदन दिए जा रहे हैं किंतु अनेक हस्तक्षेप और परेशानियों के चलते घोड़ाडोंगरी में रेलवे ब्रिज के ऊपर ओवरब्रिज नहीं बन पा रहा है इसके चलते प्रत्येक दिन लोकल लोगों द्वारा रेलवे गेट के साइड से निकलने वाले नाले से रेलवे गेट क्रॉस किया जाता है जिसमें ना तो प्रॉपर तरीके से क्रंकीट किया गया है ना ही रास्ते पर नगर परिषद द्वारा रास्ता बनाया गया है जिस पर लोगों की सटीक प्रतिक्रिया प्रतिदिन मिलती आ रही है।
लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज जब बनेगा तब बनेगा, तब तक रेलवे गेट से बगल के नाले से होकर जाने वाले रास्ते पर क्रंकीट कर दिया जाए तो लोगों को होने वाली असुविधा से आसानी होगी।
दो पहिया वाहनों को इंतजार नहीं करना होगा।
घोड़ाडोंगरी यदि प्रशासन एवं विधायक महोदय वाकई में लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हैं तो रेलवे गेट के बाजू से निकलने वाले नाले में यदि क्रंकीट कर दिया जाए, तो दो पहिया वाहनों वाले लोगों को दैनिक परेशानियों से बचाया जा सकेगा। प्रतिदिन हर घंटे बंद होने से रेलवे गेट खुलने के इंतजार में एवं समय की बर्बादी से लोगो को बचाया जा सके।