24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मैं सैकड़ों धर्म प्रेमी बंधुओं ने डाली आहुतियां
गायत्री मंत्र सद्बुद्धि का मंत्र है – सांसद डी डी उइके
घोड़ाडोंगरी _ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 23 से 26
नवंबर तक किया गया।
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज के प्रातः कालीन यज्ञ में सैकड़ों भावना सिंह परिजनों ने भाग लिया गायत्री यज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार के सूरत सिह अमृते ने यज्ञ महिमा व संस्कारों का महत्व बताया।
गायत्री महायज्ञ में आज बैतूल के सांसद डी डी उइके, जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा, भारत भारती के म़ोहन नागर जी, गायत्री महायज्ञ में भाग लिया ।
सांसद डी डी उइके ने कहा कि गायत्री मंत्र सद्बुद्धि का मंत्र है।
सभी को गायत्री मंत्र का जाप नियमित करना चाहिए । मुझे जो उपलब्धि मिली है उसका श्रेय गायत्री मंत्र को ही हैं।
आज 130 परिजनों ने गुरु दीक्षा ली । 90 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार हुआ।
प्रज्ञा पुराण में परिवार व व्यक्तित्व निर्माण, सकारात्मक चिंतन करते के बारे में विस्तार से बताया । बड़ी सोच से बडा कार्य होता है। हमेशा अच्छी सोच रखे।
शाम को दीप यज्ञ में 2026 दीपक जलाकर आहुति अर्पित की।
दीपयज्ञ मे नारी जागरण का संदेश दिया ।
आयोजन समिति के सुनील कुमार वर्मा व रविशंकर पारखे ने बताया कि आज यज्ञ के साथ संस्कार होंगे । यज्ञ की पूर्णाहुति होगी ।
आयोजन समिति के डॉ मनोज पाटणकर,सुनील शर्मा,महेश अग्रवाल, ने सभी से यज्ञ की पूर्णाहुति में पधारने का अनुरोध किया