बिजली समस्या से परेशान किसान पहुंचे ऑफीस,वर्षों से है कपिलधारा कूप फिर भी नही दिया स्थाई कनेक्शन, सरकार की योजना हुई फिस्स

सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर कितनी सफल है घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के गांव में जाकर देखा जा सकता है पूर्व में निर्देश दिए गए थे के जितने भी कपिलधारा कूप है उनमें स्थाई विद्युत कनेक्शन दिए जाए लेकिन यह निर्देश भी हवा हवाई हो गए आज भी किसान अपने खेतों में फसल की सिंचाई के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने पर मजबूर हैं ऐसे ही घोड़ाडोंगरी विकासखंड के दुधावानी  पंचायत के कई किसान आज घोड़ाडोंगरी मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्याओं और बिजली की समस्या के बारे में संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा किसानों ने बताया कि

आवेदकगण : – 1. इमरत पिता सोनु इवने 2. साडू पिता गुलाब उइके 3. मंगु पिता छन्तु उड़के 4. शंकर पिता जगली सलाम 5. सम्मल पिता गंगाराम अखण्डे 6. कोमल पिता सुक्कन मर्सकोले 7. कमलसिंग पिता पंचम धुर्वे 8 मंगु पिता रतन धुर्वे 9. बिलन्ती पति छतन उइके 10. उमदा पति मुंशी वरकड़े 11. बीरो पति लक्ष्मण काजले 12. नबीया पति बिरजु उइके 13. रमेश पिता लिप्पा वरकड़े 14. फुलचंद पिता शिवप्रसाद हनोते 15 जयवंती पति नन्दकिशोर तुमडाम आवेदन पत्र विद्युत लाईन बिछवा स्थाई कनेक्शन प्राप्त करने बाबत् आवेदकगणो कि ओर से निम्न विनय प्रस्तुत है : 1. यह कि आवेदकगण ग्राम चोपना ( घुग्गी ) ग्राम पंचायत दुधावानी तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल म.प्र . के स्थाई निवासी होकर कास्तकारी का कार्य करते है । 2. यह कि आवेदकगण विगत कई वर्षों से अपने हक – स्वामित्व एवं शामिल शरिकत की भूमि पर कपिलधारा एवं जीवन धारा कूप निर्माण योजना के माध्यम से कूप निर्माण करवा अपनी अपनी भूमि पर सिंचाई करने के लिए विद्युत विभाग में प्रति सिजन अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर कास्तकारी करते है । 3. यह कि आवेदकगणो द्वारा अस्थाई कनेक्शन प्राप्त कर लेने के पश्चात् अपनी – अपनी भूमि पर मोटरो के लिए पृथक – पृथक रूप से विद्युत कनेक्शन खिचना पड़ता है , जिस कारण उनके द्वारा खिच कर लाई गई विद्युत लाईन से उन्हें सही वोल्टेज नहीं मिल पाता एवं कई बार मोटर जल जाती है । जिससे समय पर फसलो की सिचाई नही हो पाती है । एवं आवेदकगणो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है । 4. यह कि आवेदकगण अपने ग्राम में से अपनी उक्त भूमियो तक विद्युत लाईन बिछवा स्थाई कनेक्शन प्राप्त करना चाहते है तथा वोल्टेज की परेशानी दूर करने के लिए एक ट्रांसफामर भी लगवाना चाहते है । उश्क अतः महोदय जी से निवेदन है कि हम आवेदकगणो की भूमियो तक विद्युत लाईन लगवाने एवं हम आवेदकगणो को स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करे ।