आदर्श ग्राम निर्माण के लिए बैठक का आयोजन
समग्र ग्राम विकास समिति अंधारिया एवं अभिनव समाज कल्याण संगठन अंधारिया नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आमला द्वारा आदर्श ग्राम निर्माण के लिए बैठक का आयोजन किया गया इसमें ससाबड़ ,ससुंद्रा ‘ नाहिया ,अन्नधारिया , हसलपुर , नादपुर आदि से ग्रामीण उपस्थित रहे । बैठक को श्री बृज किशोर जी भार्गव प्रांत सह ग्राम विकास प्रमुख द्वारा मार्गदर्शन दिया गया
उन्होंने कहा ग्रामोदय से ही भारत उदय होगा हमारी भारत माता ग्राम वासिनी है ।हमारा गांव आत्मनिर्भर कैसे हो , ग्राम में रोजगार के अवसर कैसे बढ़ सकते हैं आदि विषयों पर चर्चा की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री हेमंत जी सेठिया राजगढ़ द्वारा भी ग्राम विकास के विभिन्न विषय
नशा मुक्त , जलयुक्त , विवाद मुक्त , समरसता युक्त शिक्षा संस्कार युक्त आदि विषयों पर मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम में समग्र ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कार्तिक राम बरपेटे ,सचिव अनिल सोनारे , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बर्डे , जगदीश राठौर , नरेंद्र गढ़ेकर , अरविंद माथनकर ,अखिलेश झाडे , प्रवीण चौहान , घनीराम गढ़ेकर ,आकाश लिल्हारे , लखन चौहान , ग्राम विकास के विभाग प्रमुख श्री रामपाल जी आदि उपस्थित रहे







