नशा मुक्ति के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया
घोड़ाडोंगरी ।आज दिनांक 15 /11/ 2022 दिन मंगलवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा नशा मुक्ति के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी मैडम, ब्लॉक समन्वयक श्री संतोष जी राजपूत,नवांकुर संस्था घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष श्रीमान देवी प्रसाद जयसवाल, एमएसडब्ल्यू परामर्शदाता अनिल शर्मा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य खेमराज पवार, सुनील शर्मा जी कमलेश जैन जी संजय अग्रवाल जी बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी जतिन प्रजापति, भावना उइके लक्ष्मी उइके अमृता प्रसाद, दीपिका पाटले, सोनम माझी, श्रीमती निधि जयसवाल मैडम, पार्थ जैसवाल प्रशांत खातरकर, विवेक अग्रवाल, भूपेंद्र पोपली योगेश पवार सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए और नशा छोड़ने का संकल्प लिया।