महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा को किया स्मरण

 

शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तत्वाधान में बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस को मनाते हुए निबन्ध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया बिरसा मुंडा जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एमडी वाघमारे ने बिरसा मुंडा के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी अपने हक एवं अधिकारों के लिए किस तरह

उन्होंने अपने समुदाय के लोगों के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का रास्ता अपनाया कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर अजाबराव इवने द्वारा रखी गई डॉ शीतल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किस प्रकार उन्होंने एक छोटे से कस्बे से निकलकर अपने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया डॉ सचिन नागले ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन परिस्थितियों में किस प्रकार आधुनिक हथियारों के बगैर ही उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध अपने पारंपरिक हथियारों तीर कमान से

अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाईया लड़ी ,प्रो. सी के बाघमारे ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस तरह बिरसा मुंडा ने धर्म परिवर्तन के विरोध में लोगों को संगठित कर जागृत करने का कार्य किया प्रो.राकेश हनोते द्वारा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। निबन्ध प्रतियोगिता में कु बुधिया इवने प्रथम,कु दीपिका कहार द्वितीय एवं कु लक्ष्मी बारवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन प्रो. ज्योति वर्मा एवं डॉ सुभाष वर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र रोडगे डॉ नितेश पाल डॉ ओम झा मीनाक्षी ठाकुर राजेंद्र ठाकुर अलकेश सोनारे एवं लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे