*राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर महाविद्यालय में कार्यक्रम*
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज दिनांक 14.11.22 को माननीय मुख्यमंत्री जी ,शिक्षा मंत्री जी एवं आयुक्त महोदय उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में महाविद्यालय स्तर पर प्रश्न मंच, भाषण ,निबंध ,एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रभारी प्रो.कौशल किशोर कुशवाहा के मार्गदर्शन में उपरोक्त विधाएं संपन्न की गई।
सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रो.हेमंत निरापुरे के निर्देशन में किया गया जिसमें 5 प्रतिभागियों ने सहभागिता की इस विधा में निर्णायक डॉ.साहेब राव झरबड़े,डॉ.अनामिका वर्मा एवं प्रो.भूपेंद्र पाटनकर रहे,इस विधा में छात्र दीपक साहू को प्रथम स्थान, जतिन प्रजापति को द्वितीय स्थान तथा अमृता प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रो.राकेश सिसोदिया के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें निर्णायक प्रो.हेमंत निरापुरे,डॉ.साहेब राव झरबडे, डॉ.अनामिका वर्मा रहे एवं चयनित प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर दीपक साहू
द्वितीय साक्षी उइके और तृतीय स्थान रोशनी धुर्वे ने प्राप्त किया ।प्रश्न मंच विधा का आयोजन डॉ.साहेब राव झरबड़े के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें निर्णायक प्रो. राकेश सिसोदिया, प्रो. हेमंत निरापुरे एवं डॉ अजय कुमार चौबे रहे इस विधा में प्रथम स्थान पर टीम सी ( दीपक साहू योगेश साकरे, प्रथम सिरोरिया )रही। अंतिम विधा पोस्टर मेकिंग का आयोजन डॉ.यास्मीन जिया के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें निर्णायक के रूप में डॉ राकेश सिसोदिया ,डॉ. दामोदर झारे, रहे
जिसमें प्रथम स्थान दीपक साहू द्वितीय स्थान प्रथम सिरो रिया ने प्राप्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवीसिंह सिसोदिया एवं समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।